Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

भिवंडी में आज भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन

भिवंडी। एम हुसेन ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की संकल्पना से भाजपा ने देशभर में भाजपा के नये ढाई करोड सदस्य पंजीकरण अभियान  शुरू किया है। इसी प्रकार  महाराष्ट्र में आगामी तीन महीने में विधानसभा सार्वजनिक चुनाव होने वाला है।जिसे ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कसी ली है इसीलिए ठाणे जिला भाजपा अध्यक्ष दयानंद चोरघे के मार्गदर्शन में शनिवार  ( ६ जुलाई ) को रांजणोली बायपास नाका स्थित वाटिका होटल के सभागृ में जिला कार्यकारिणी की विशेष बैठक का आयोजन किया गया है।उक्त बैठक में अन्न व नागरी पुरवठा मंत्री रवींद्र चव्हाण ,सांसद कपिल पाटिल , विधायक किसन कथोरे ,पूर्व मंत्री जगन्नाथ पाटिल ,जिला प्रभारी संजय पांडेय ,संघटन मंत्री सतिश दौंड ,भाजयुमो तालुकाध्यक्ष निलेश गुरव ,प्रफुल खंडागले आदि सहित जिले के सभी तालुकाध्यक्ष ,महिला अध्यक्ष ,जिला कमिटी सदस्य उपस्थित रहेंगे।
          ठाणे जिल ग्रामीण में २ लाख नये भाजपा सदस्यों के पंजीकरण करने का संकल्प जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे ने व्यक्त किया है जो इस  बैठक के माध्यम से सभासद पंजीकरण का शुभारंभ किया जाएगा। भाजपा ,शिवसेना गठबंधन सरकार द्वारा किए गए  विकासात्मक कार्यों के परिणामस्वरूप आगामी विधानसभा चुनाव भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के छह  विधानसभा पर भाजपा,शिवसेना गठबंधन अपना झंडा फहराएगी।         

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: