Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

रिक्त सीटों के उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान

विविध जिला परिषद और पंचायत समितियों के

मुंबई, दि.24 (रानिआ): रायगड, पुणे, अहमदनगर, हिंगोली, वर्धा, भंडारा और गोंदिया इन सात जिला परिषदों के नौं रिक्त सीटों के उपचुनाव के लिए और विविध 16 पंचायत समितियों के 16 रिक्त सीटों के उपचुनाव के लिए 23 जून 2019 को मतदान होगा और  24 जून 2019 को मतगणना होगी। यह जानकारी राज्य निवडणूक आयुक्त ज. स. सहारिया ने आज ने यहाँ दी।

श्री. सहारिया ने बताया कि इन उपचुनाव के लिए नामांकन-पत्र 3 से 8 जून 2019 की अवधि में स्वीकार किए जाएंगे। 5 जून 2019 को सरकारी अवकाश होने के कारण नामांकन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मतदान 23 जून 2019 को सुबह 7.30 से शाम 5.30 तक होगा।

उपचुनाव हो रहे जिला परिषदनिहाय चुनाव विभाग इस तरह है - : रायगड- कलंब (त. कर्जत), पुणे- बावडा-लाखेवाडी (इंदापुर), अहमदनगर- बारागाव नांदुर (राहुरी), हिंगोली- येहलेगाव तु. (कळमनुरी), वर्धा- झडशी (सेलू) व मांडगाव (समुद्रपुर), भंडारा- ब्रम्ही (पवनी) व पालांदपुर (लाखनी) और गोंदिया- आसोली (गोंदिया)।

उपचुनाव हो रहे पंचायत समितिनिहाय निर्वाचक गण इस तरह है - : पेण (जि. रायगड)- वडखल, पालघर (पालघर)- खैरापाडा, हवेली (पुणे)- वाडेबोल्लाई, कागल (कोल्हापुर)- माद्याळ, देवला (नाशिक)- महालपाटणे, चालीसगाव (जलगांव)- मेहुणबारे, नेवासा (अहमदनगर)- सोनई, कर्जत (अहमदनगर)- कोरेगाव, केज (बीड)- आडस, बिलोली (नांदेड)- अटकली, माहूर (नांदेड)- वाई बा, मुखेड (नांदेड)- जांब बु., औंढा ना. (हिंगोली)- असोला तर्फे लाख, गोरेगाव (गोंदिया)- घोटी, अर्जुनी मोरगाव (गोंदिया)- माहुरकुडा और हिंगणघाट (वर्धा)- वडनेर।



            चुनाव कार्यक्रम का विवरण इस तरह है-

•          नामांकन-पत्र प्रस्तुत करना - 3 से 8 जून 2019

•          नामांकन-पत्र की छानबीन- 10 जून 2019

•          अपील नहीं होने पर उम्मेदवारी वापस लेना - 15 जून 2019

•          अपील होने पर उम्मीदवारी वापस लेना - 19 जून 2019

•          मतदान की तारीख - 23 जून 2019

•          मतगणना की तारीख - 24 जून 2019
Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: