Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

राजीव गांधी की जयंती पर चंद्रकांत हंडोरे ने दिखाया संगठन का दम।


मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस प्रभारी पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चंद्रकांत हंडोरे के संयोजन में वी वेंकट सभागृह गोवंडी में पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 77 वीं जयंती समारोह का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया।

इस मौके पर 1224 कुपोषित बच्चों को पोषण आहार दत्तक प्रकल्प और मुंबई में दूसरा न्यूट्रीशन केंद्र NCR का उद्घाटन महाविकास आघाड़ी सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने फीता काट कर उद्घाटन किया। के हाथों सम्पन्न हुआ।आरंभ में अशोक भाई जगताप और अन्य सभी कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी पावन स्मृति का अभिवादन किया।

अशोक भाई जगताप ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे सभागृह में माईक पर बोलते हुए कहा कि राजीव गांधी के बारे में जितना भी बोला जय कम ही रहेगा।इसलिए मैं कहता हूं उनके बारे में थोड़ा बोलना और ज्यादा समझना होगा।उन्होंने किसी का नाम नही लेते हुए कहा कि आज के प्रधानमंत्री लाल किले से पिछले 7 सालों से केवल और केवल भाषण नहीं बल्कि फेकने का काम कर रहे हैं।इसलिए कांग्रेस ने एक नारा दिया है तब लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से।उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा निकालने वालों से सवाल पूछा कि ये लोग तब मुंबई की सड़कों पर उतरे नही जब लोग कोरोना के कहर से बेमौत मर रहे थे।तब हमारे कांग्रेस के साथी गरीब और बेसहारा लोगों को राशन और खाना बांट रहे थे। और जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना खून भी दे रहे थे।कोरोना से लड़ने वाले पुलिस प्रशासन के लोग, चिकित्सक,मीडिया कर्मी,सफाई कर्मियों को मैं कांग्रेस की तरफ से बधाई देता हूं।देश के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी,राजीव गांधी के नक्शे कदम पर चलते हुए आज कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी देश के गरीबों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।आगमी 2022 में मुंबई मनपा पर कांग्रेस का झंडा लहराएगा।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने कांग्रेस की पूरी टीम को बधाई दी।महाविकास आघाड़ी सरकार में स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे राजीव गांधी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया।इसके चलते महिलाओं को सत्ता में अधिक भागीदारी मिली।18 वर्ष के युवाओं को मतदान करने का अधिकार भी उन्होंने ही दिया।देश उनके बलिदान को कभी भूल नहीं सकेगा।चंद्रकांत हंडोरे ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में लैपटॉप कंप्यूटर मोबाईल फोन लाकर बेरोजगार युवाओं को भरपूर रोजगार दिया था।आज की भाजपा सरकार लोगों से उनकी रोजी रोटी छीनकर उनको बेरोजगार बना दिया है।मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने शरीर का पूरा खून इस भारत की भूमि को दे दी।लेकिन देश की एकता और अखंडता को आंच नहीं आने दिया।उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं हो इसके लिए कांग्रेस आज भी उनके पदचिन्हों पर चल रही है।उनके 77 वें जन्मदिन पर मुंबई कांग्रेस ने 77 स्थानों पर सेंटर शुरू किया है।
कार्यक्रम में मनपा विरोधिपक्ष नेता रवि राजा, मुंबई कांग्रेस महासचिव संदेश कोंडविलकर, अनीसा बागुल,कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल,सह कोषाध्यक्ष अतुल बर्वे,जेनेट डिसूजा,मुंबई युवक कांग्रेस के नेता ठाकुर सूरज सिंह,मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल अध्यक्ष डॉ दिनेश हेगडे,महासचिव कैलास अरावड़े,प्रेमबहादुर सिंह,सचिव शशिकांत बनसोडे,गोविंद नायर,मुंबई प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव मूर्ति ईश्वर आचार्य,एम टी डेविड,एन के कांबले,विकास तांबे, नगर सेविका संगीता हंडोरे, पुष्पा कोली मामी, दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हुकमराज मेहता,ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी,कचरू यादव,उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष क्लाइव डायेश,उत्तर मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष भालेराव,मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल अध्यक्ष जयवंत लोखंडे,महासचिव डॉ सत्तार खान, दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह,अनिल शर्मा,महेंद्र मुंगेकर,पूर्व नगर सेविका उषा कांबले,पूर्व नगर सेवक किशन मिस्त्री,राजेंद्र माहुलकर,दीपक शिसोदे,देवीदास बोरसे,शंकर खड़तरे,विजय कांबले,वसंत कुम्भार,मुस्ताक पत्रेवाला,नवीन कुमार सिलवंत,दामु कुरमे,मंगल सिंह,अब्दुल रसीद शेख,दिनेश सिंह,जगदीप कांबले, गणेश म्हात्रे,अंकुश डोंगरे, शैलेष शिंदे,राजेंद्र राजू नगराले,संभाजी लोखंडे,किरण गायकवाड़,अजय त्यागी, लक्ष्मण कालखेर,कुमार मेनन,मुरली पिल्लई,सचिन खड़तरे,अभिषेक मिस्त्री,नागेश ढवले,दिनेश ग कांबले,सुभाष पिसाल,रवि कलस्तरी,युवक कांग्रेस के सूफियान खान,सैयद जाफर,सुदर्शन कदम,हरिश्चंद्र विचारे,पूर्वी पटेल,किरण आल्टे,प्रज्योति हंडोरे,वर्षा पारधे,वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन सभा मुंबई अध्यक्ष शरणपाल गोयल के अलावा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाल विकास विभाग मंत्री यशोमती ठाकुर ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सभा को संबोधित किया।सभा का सूत्र संचालन संदेश कोंडविलकर ने तथा कांग्रेस पट्टा और गुलदस्ता देकर सभी नेताओं का स्वागत लक्ष्मण कोठारी और अल्ताफ काजी ने किया।कार्यक्रम समापन पर दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।
फोटो--कपिलदेव खरवार
Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: